विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नकवी बोले-अल्पसंख्यकों में डर नहीं, विश्वास का माहौल

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Mon, 04 Sep 2017 10:45 PM (IST)

नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यकों में डर का कोई माहौल नहीं है, जैसा कि दुष्प्रचार किया जा रहा है।

नकवी बोले-अल्पसंख्यकों में डर नहीं, विश्वास का माहौल
नकवी बोले-अल्पसंख्यकों में डर नहीं, विश्वास का माहौल

नई दिल्ली, प्रेट्र। मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री बनाए गए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि अल्पसंख्यकों में डर नहीं, बल्कि विश्वास का माहौल कायम हुआ है। मोदी सरकार शिक्षा और रोजगार के अवसर देकर अल्पसंख्यकों के सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने यह भी कहा कि 'विलाप मंडली' के दुष्प्रचार की कोशिश कभी सफल नहीं होगी। उन्होंने सोमवार को अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

रविवार को मंत्रिपरिषद के विस्तार में उन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार के मंत्री से दर्जा बढ़ाकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने इसी मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण नहीं बल्कि उनके सशक्तीकरण पर ध्यान देगी।

नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यकों में डर का कोई माहौल नहीं है, जैसा कि दुष्प्रचार किया जा रहा है। सरकार के प्रयासों से उनमें विश्वास का माहौल कायम हुआ है। तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक बुराई थी और इससे महिलाओं को संविधान से मिले समानता के अधिकार का हनन होता था।

 यह भी पढ़ें: गडकरी ने बिहार में सड़क निर्माण को तेज करने का दिया भरोसा