विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तोड़ दी चट्टान, न खजाना मिला न तहखाना

By Edited By:
Published: Sun, 03 Nov 2013 12:07 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2013 12:37 PM (IST)

डौंडियाखेड़ा के किले में जमीन में दबी जिस कंकरीट की चट्टान के नीचे खजाना होने का दावा संत शोभन सरकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, उन्नाव। डौंडियाखेड़ा के किले में जमीन में दबी जिस कंकरीट की चट्टान के नीचे खजाना होने का दावा संत शोभन सरकार कर रहे थे, चौदहवें दिन उसे तोड़ दिया गया पर उसके नीचे न खजाना दिखा, न तहखाना ही मिला। वहां 70 सेंटीमीटर खोदाई करने पर सिर्फ मिट्टी मिली। किले के इस पहले प्वाइंट पर अब तक 5.71 मीटर खोदाई हो चुकी है। वहीं दूसरे प्वाइंट पर काम 30 सेंटीमीटर और आगे बढ़कर 60 सेंटीमीटर तक पहुंचा। इस दौरान मिट्टी के टूटे बर्तन मिले हैं। दिवाली अवकाश के चलते रविवार और सोमवार को यहां काम बंद रहेगा।

पढ़ें: खजाने की खोज: एएसआइ को अब भी आस

हड्डियों का होगा परीक्षण

अब तक खोदाई में मिली हड्डियों का पुरातत्व विभाग परीक्षण कराएगा। यह पता लगाया जाएगा कि यह हड्डियां पशुओं की हैं या मनुष्यों की। एएसआइ अधिकारी इंदू प्रकाश ने बताया ने कि हड्डियों के बारे में जानकारी करने के लिए इन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

प्रतिनिधियों ने देखी कार्य प्रगति

आश्वासन के बावजूद प्रशासन ने खोदाई स्थल पर जाने के लिए संत शोभन सरकार के चारो प्रतिनिधियों को पास जारी नहीं किए। हालांकि शनिवार को प्रवेश रजिस्टर पर उनके फोटो चस्पा कर दिए गए। इसी आधार पर प्रतिनिधि जब चाहें, खोदाई स्थल पर जा सकेंगे। तीन प्रतिनिधि शनिवार को कार्य की प्रगति देखने किले के भीतर गए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर