विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओम बाबा का दावा, दो दिन बाद निकलेगा खजाना

By Edited By:
Published: Sat, 02 Nov 2013 04:50 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2013 06:41 PM (IST)

लखनऊ। उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में राजा राव रामबक्श सिंह के किले में खजाने की खोज में लगी एएसआइ

News Article Hero Image

लखनऊ। संत शोभन सरकार के प्रतिनिधि ओम बाबा का दावा है कि दो दिन बाद डौंडिया खेड़ा के राजा राव रामबक्श सिंह के किले से खजाना निकलेगा। उन्होंने आज कहा कि अब सरकार ने शर्ते मान ली है दो दिन बाद खजाना निकल आएगा।

आज दिन में खुदाई स्थल में पहुंच कर ओम बाबा ने शोभन सरकार का प्रसाद अधिकारियों को बांटा और कहा कि पहले ब्लाक की खोदाई में जो कंक्रीट निकली है वह खजाने की ही तह है।

-----

दो दिन बंद रहेगा खुदाई

डौंडिया खेडा में दीपावली पर्व को लेकर दो दिन तक खुदाई बंद रहेगी। आज दूसरे ब्लाक की खुदाई शुरू कर दी गई है। कुछ मजदूर पहले ब्लाक की कंक्रीट को उखाड़ने में लगे रहे।

------------------

खजाने की खोज : एएसआइ को अब भी आस

उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में राजा राव रामबक्श सिंह के किले में खजाने की खोज में लगी एएसआई की टीम ने आस नहीं छोड़ी है। एएसआई की टीम ने नयी जगह पर दो ब्लाकों में खोदाई शुरू कर दी है।

डौंडिया खेड़ा में खजाने की खोज के लिए एएसआई को अब भी आस है। दूसरे ब्लाक की भी खोदाई शुरू कर दी गई है। मजदूरों को दो टुकडिय़ों में बाट कर पहले ब्लाक में कंक्रीट साफ कराई जा रही है तो दूसरे में खुदाई का कार्य जारी है।

-----------------

नहीं बने शोभन सरकार के प्रतिनिधियों के पास

उन्नाव जिला प्रशासन ने शोभन सरकार के प्रतिनिधियों के पास नहीं बनाये। मजदूरों के इंट्री वाले रजिस्टर में फोटो चस्पा करके आने-जाने की अनुमति रहेगी। खोदाई के चौदहवें दिन शोभन सरकार बक्सर आश्रम में नहीं आए। भक्त उनके आश्रम के पास दर्शन की आस में चक्कर काटते रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर