यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
असांजे ने नहीं मांगी भारत से शरण
सरकार ने कहा है कि विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने भारत से कभी शरण नहीं मांगी। सरकार ने असांजे ...और पढ़ें

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने भारत से कभी शरण नहीं मांगी। सरकार ने असांजे के इस दावे को भी खारिज किया कि उन्होंने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिये विदेश मंत्रालय से शरण देने का आग्रह किया था।
सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने गुरुवार को कहा, हमने अपने दस्तावेजों की जांच की है। हमें असांजे द्वारा शरण मांगे जाने से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। असांजे ने आज तक भारत से शरण नहीं मांगी।
गौरतलब है कि पिछले साल 19 जून से लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में रह रहे असांजे ने एक अखबार को दिए साक्षात्कार में दावा किया था कि उन्होंने सबसे पहले भारत से शरण मांगी थी जिसका उन्हें आज तक जवाब नहीं मिला। असांजे का कहना था कि उन्हें इस बात से काफी दुख हुआ कि मानवाधिकारों की रक्षा की दुहाई देने वाले भारत ने उनकी ओर से कई बार आग्रह किए जाने के बावजूद शरण देने पर विचार नहीं किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
