विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात दंगों व दिल्ली सिख हत्याकांड में अंतर: बादल

By Edited By:
Published: Thu, 30 Jan 2014 09:17 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2014 09:28 PM (IST)

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा हपंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि 1984 में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

श्री मुक्तसर साहिब, जेएनएन। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि 1984 में दिल्ली में हुए सिख हत्याकांड व गुजरात के गोधरा दंगों की तुलना करना सरासर गलत है, क्योंकि इन दोनों में जमीन-आसमान का अंतर है। मलोट में संगत दर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गोधरा में हुई दुखद घटना हिंसक दंगे थे, जबकि 1984 का दिल्ली में हुआ सिख हत्याकांड केंद्र की कांग्रेस सरकार के इशारे पर हुआ था।

उन्होंने कहा कि दंगे हमेशा दो समुदाय में घटी हिंसा को कहते हैं, जबकि 1984 में तत्कालीन केंद्र सरकार ने अपनी सारी ताकत लगाकर सिखों को खत्म करने की साजिश रची थी। बादल ने कहा कि 1984 के हत्याकांड के बाद हुई जांच व सुबूतों के बावजूद इस कृत्य को अंजाम देने वाले आजाद घूम रहे हैं। उन्होंने विदेशों में रह रहे पंजाबियों की हत्या पर चिंता जताई और कहा कि केंद्र सरकार को उनकी जान व माल की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

पढ़ें : केजरी पहले छोड़ें कांग्रेस का साथ : सुखबीर

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर