विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरी पहले छोड़ें कांग्रेस का साथ : सुखबीर

By Edited By:
Published: Thu, 30 Jan 2014 05:02 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2014 07:24 AM (IST)

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार आप नेता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार आप नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सिख विरोध दंगों के लिए विशेष जांच टीम [एसआईटी] बनाने की मांग का स्वागत करती है, लेकिन इससे पहले उन्हें कांग्रेस के साथ अपना रिश्ता तोड़ना चाहिए।

पढ़ें: कांग्रेस के गले पड़ा 84 का दंगा

यहां जारी अपने बयान में सुखबीर ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए विशेष जांच टीम के कामकाज में बिना राजनीतिक दखलअंदाजी का माहौल चाहिए। ऐसा न होने पर विशेष जांच टीम का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा, इसलिए केजरीवाल को कांग्रेस का समर्थन वापस कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप को कांग्रेस से संबंध के विषय में अपना स्टैंड स्पष्ट करने की जरूरत है।

मानसा में पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर बादल ने कहा है कि सिख दंगों पर राहुल गांधी का बयान सुनने बाद भी पंजाब के कांग्रेसी हिमायत में जुटे हैं। इससे साफ है कि पंजाब के कांग्रेसियों का खून पानी हो चुका है। अगर कांग्रेसियों को पंजाबियों से जरा भी प्रेम होता, तो तुरंत पार्टी छोड़ देते।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर