विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोई नहीं कर रहा हिन्दू सुरक्षा की बात: तोगड़िया

By Edited By:
Published: Mon, 23 Dec 2013 10:10 AM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2013 04:14 PM (IST)

पटना। विश्व हिन्दू परिषद [विहिप] के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया रविवार को खूब गरजे। विहिप को देश-दुनिया में रहने वाले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। विश्व हिन्दू परिषद [विहिप] के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया रविवार को खूब गरजे। विहिप को देश-दुनिया में रहने वाले 110 करोड़ हिन्दुओं की संस्था बताते हुए उन्होंने राजद और जदयू के साथ भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू, नीतीश ही नहीं सुशील मोदी भी विकास की बातें कर रहे हैं, पर हिन्दू की सुरक्षा की बात कोई नहीं कर रहा।

गोपालगंज के हथुआ गोपेश्वर कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अभिनंदन समारोह में उन्होंने कहा कि जो रामजन्म भूमि पर मंदिर बनवाएगा विहिप उसी के साथ खड़ी होगी। हिन्दू संस्कृति व सभ्यता पर तर्क देते हुए उन्होंने कहा कि जिसे भारत में रहना है, उसे वंदे मातरम् कहना होगा। भारत हिन्दू राष्ट्र है, कोई धर्मशाला नहीं। इससे पूर्व तोगड़िया ने मीरगंज सब्जी मंडी में एक नवनिर्मित दुर्गा मंदिर का शिलान्यास किया।

पढ़ें : देवयानी से माफी मांगे अमेरिका: डॉ. तोगड़िया

उधर, सिवान के विजयहाता स्थित महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए तोगड़िया ने कहा कि चार महिलाओं से शादी पर रोक लगानी होगी। अपने भाषण में उन्होंने गो हत्या करने वालों को सख्त सजा देने की मांग की। भारत में हिंदुओं की संख्या कम होने पर खेद जताते हुए कहा कि अपने ही देश में हिन्दू सिमट रहा है। तोगड़िया ने कहा कि हिन्दू धर्म कोई एक जाति या समुदाय नहीं बल्कि यह 56,000 उपजातियों का धर्म है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।