विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संसद की कैंटीन में सब्सिडी ख़त्म, पहले से करीब तीन गुना महंगा हुआ खाना

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 24 Feb 2016 10:05 AM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2016 02:48 PM (IST)

संसद की कैंटीन में खानपान पर सब्सिडी खत्म हो गई जिसके बाद यहां खाना पहले से करीब दो-तीन गुना महंगा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। संसद की कैंटीन में खानपान पर सब्सिडी खत्म हो गई जिसके बाद यहां खाना पहले से करीब दो-तीन गुना महंगा हो गया है। संसद के रिसेप्शन बिल्डिंग की कैंटीन में खाने वालों की हर दिन भीड़ होती है। लेकिन अब यहां खाने के लिए लोगों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है।

जो चाय पहले 2 रुपये की मिलती थी वो अब करीब 6 रुपये की हो गई है। इसी तरह चावल 4 रुपये प्लेट की जगह 12 रुपये प्लेट, कढ़ी पकौड़ा 6 रुपये की जगह 12 रुपये की, शाकाहारी थाली जो 18 रुपये की थी वो 34 की हो गई है। चिकन और मटन करी 20 रुपये से 40 की हो गई है। रोटी 1 रुपये की जगह 3 रुपये की, चिकन बिरयानी 55 रुपये की जगह 104 रुपये की हो गई है।

संसद में एक कैंटीन मीडिया के लिए तो एक सिर्फ सांसदों के लिए आरक्षित है। एक आंकड़े के मुताबिक जब संसद चल रही होती है तो यहां खाने वालों में 9 फीसदी तादाद सांसदों की होती है और तीन फीसदी पत्रकारों की। संसद के भीतर कैटरिंग का ज़िम्मा रेलवे संभालती है। यहां खाने पर दी जाने वाली सब्सिडी को लेकर बहुत सवाल उठे। नतीजतन इस साल की शुरुआत में ही इसे खत्म करने का फ़ैसला किया गया।

पढ़े : सब्सिडी खत्म, संसद की कैंटीन में अब 30 रुपये में मिलेगी 18 की थाली