विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सब्सिडी खत्म, संसद की कैंटीन में अब 30 रुपये में मिलेगी 18 की थाली

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Thu, 31 Dec 2015 10:53 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 01 Jan 2016 10:36 AM (GMT+05:30)

संसद की कैंटीन में आज से खाना महंगा हो जाएगा। कैंटीन के खाने पर सब्सिडी दिए जाने की आलोचना होने के बाद कीमतें बढ़ाने का फैसला किया गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। संसद की कैंटीन में आज से खाना महंगा हो जाएगा। कैंटीन के खाने पर सब्सिडी दिए जाने की आलोचना होने के बाद कीमतें बढ़ाने का फैसला किया गया है। लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आदेश पर कीमतों में संशोधन किया गया गया। छह साल के बाद यह काम हुआ है। अब समय-समय पर कीमतों की समीक्षा की जाएगी।

बाजार में इन आइटमों के महंगे होने पर भी संसद कैंटीन में सस्ते में मिलने को लेकर मीडिया में काफी चर्चा हुई थी। इसके बाद महाजन ने संसद की फूड कमेटी को यह मामला देखने को कहा। कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद उन्होंने कई फैसले किए। इनमें सबसे प्रमुख है कि संसद की कैंटीन अब बिना फायदे-नुकसान के आधार पर चलाई जाएगी। इस तरह खाने के आइटम महंगे होंगे और उनकी कीमतें उन्हें बनाने में आए खर्च के आधार पर होंगी। यह भी फैसला किया गया कि रोजाना सीमित आइटम बनाए जाएंगे ताकि उनकी बर्बादी न हो।

इससे खर्च पर भी नियंत्रण रखा जा सकेगा। चाय और कॉफी के लिए वेंडिंग मशीन लगाए जाएंगे ताकि मैनपावर पर बोझ न बढ़े। बढ़ी हुई कीमतें सांसदों, लोकसभा एवं राज्यसभा के कर्मचारियों, मीडियाकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों और दर्शकों पर लागू होंगी।

आइटम- कीमत पहले- कीमत अब (रुपये में)

वेज थाली- 18- 30

नॉन वेज थाली- 33- 60

थ्री कोर्स मील- 61- 90

चिकन करी- 29- 40