विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो दुल्हन तैयार, दूल्हा फरार

By Edited By:
Published: Thu, 28 Nov 2013 11:59 AM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2013 04:51 PM (IST)

अलीगढ़ के अतरौली में शादी को मजाक बनाने वाले दूल्हे तथा उसके पिता की तलाश में पुलिस लग गई है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। अलीगढ़ के अतरौली में शादी को मजाक बनाने वाले दूल्हे तथा उसके पिता की तलाश में पुलिस लग गई है। हसरत और फरेब की जंग में पुलिस की दखल के बाद अब देखना है कि जीत किसकी होती है?

गौरतलब है कि अतरौली कोतवाली के गांव बढ़ौली के एक ग्रामीण ने अपनी पुत्री का रिश्ता दो महीने पहले गांव खेड़ा में तय किया था। 12 नवंबर को सगाई थी, इसको लेकर घर में जोरदार तैयारी थी, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। इसी दिन लड़की के बाबा का स्वर्गवास हो गया है। इससे आहत लड़की के परिवारवालों ने इस घटना की सूचना लड़के वालों को दी तो दोनों पक्षों ने सगाई टालने पर सहमति जता दी। लेकिन शादी 27 नवंबर को ही होना तय हो गया। लड़की वालों ने कार्ड बांट दिए थे। लड़के के परिवारवालों ने लड़की वालों से सामान खरीदने का हवाला देकर 65 हजार रुपये भी मांगे।

पढ़ें: .और फिर लौट आया बालिका वधू का बचपन

लड़की के पिता का आरोप है कि लड़के वालों ने धोखे से शादी गांव गणेशपुर में तय कर ली। उन्होंने किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। लड़की के परिवारवालों को कल पता चला कि दूल्हा के परिवारवाले गणेशपुर बरात लेकर जा रहे हैं तो लड़की पक्ष के होश उड़ गए। आनन-फानन लड़की पक्ष के तमाम लोग दूल्हे के गांव पहुंच गए और दोनों ही पक्षों में नोकझोंक होने लगी। इधर, बात बिगड़ती देख दूल्हा भी फरार हो गया। बाद में लड़की के परिवारवालों ने कोतवाली पहुंच कर मामले की तहरीर दी और कार्रवाई की फरियाद की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर