विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संबंध आगे बढ़ाने के लिए आतंकवाद के मुद्दे पर समझौता नहींः सुषमा स्वराज

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 18 Oct 2016 12:33 PM (IST)Updated: Tue, 18 Oct 2016 01:01 PM (IST)

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ये बात देखने को मिली कि आतंकवाद से समझौता नहीं किया जा सकता।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, एएनआई। ब्रिक्स मीडिया फोरम में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आतंकवाद पर खुलकर बोलीं। बिना नाम लिए उनके निशाने पर पाकिस्तान था। उन्होंने कहा कि देश समर्थित आतंकवाद से बड़ी चुनौती कोई नहीं है। आतंकवाद वैश्विक चुनौती बताते हुए सुषमा ने कहा ''सब पहले जैसा नहीं चल सकता। आतंकवाद पर अच्छे और बुरे का झूठा भेद बंद करना होगा।

सुषमा ने कहा, ''आतंकवाद वैश्विक शांति के लिए एक प्रमुख खतरा है, इसे वास्तव में एक वैश्विक चुनौती के रूप में देखना होगा। सभी को एकजुट होकर आतंक के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की जरूरत है।''

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ये बात देखने को मिली कि आतंकवाद से समझौता नहीं किया जा सकता। सामान्य रुप से संबंध आगे बढ़ाने के लिए आतंकवाद के मुद्दे पर समझौता नहीं किया जा सकता।