विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश कुमार ने फेसबुक पर भरी हुंकार

By T empEdited By:
Published: Mon, 09 Feb 2015 08:51 AM (IST)Updated: Mon, 09 Feb 2015 09:07 AM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल साइट फेसबुक के जरिये भाजपा पर जोरदार हमला बोला। अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पटना। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल साइट फेसबुक के जरिये भाजपा पर जोरदार हमला बोला। अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने सरकार बनाने की हुंकार भरते हुए दावा किया कि उनके पास विधायकों की पर्याप्त संख्या है। भाजपा के इशारे पर तानाशाही वाला रवैया नहीं अपनाया जा सकता। अगर विधायकों का समर्थन किसी प्रस्ताव पर नहीं है, तो उसे वापस लिया जाना चाहिए और उसे दोबारा विचार के बाद ही पेश किया जाना चाहिए।

दसअसल, बिहार में इस समय जेडीयू सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने विधानसभा को भंग करने की सिफारिश राज्यपाल से की है। लेकिन जेडीयू ने नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया है। पार्टी चाहती है कि नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालें। लेकिन मांझी मुख्यमंत्री पद छोड़ना नहीं चाहते। हालांकि नीतीश कुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। जेडीयू का मानना है कि मांडी के अडि़यल रवैये के पीछे भाजपा का हाथ है।

इसे भी पढ़ें: नीतीश ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

फेसबुक पेज पर नीतीश ने कहा कि रोज-रोज चुनाव नहीं कराया जाना चाहिए। चुनाव समय पर होना चाहिए और सरकार को अपने कार्यकाल तक चलने देना चाहिए। भाजपा के नेता रोज बयान दे रहे हैं कि विधानसभा भंग करके चुनाव करा देना चाहिए, जिस दिन वे लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश करेंगे, अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारेंगे। इधर, जदयू नेता रमई राम ने कहा कि अगर नीतीश कुमार ने उन्हें उप मुख्यमंत्री का पद सौंपा तो ही शपथ लेंगे, वरना नहीं।

इसे भी पढ़ें:मांझी ने चला नया दाव, 20 को साबित करेंगे बहुमत