विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश बनवाएंगे विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर

By Edited By:
Published: Thu, 14 Nov 2013 11:21 AM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2013 02:35 PM (IST)

बिहार के धार्मिक एवं पुरातात्विक स्थल सोने से भी ज्यादा कीमती हैं। जरूरत है उन्हें जमीन के अंदर से खोज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। बिहार के धार्मिक एवं पुरातात्विक स्थल सोने से भी ज्यादा कीमती हैं। जरूरत है उन्हें जमीन के अंदर से खोज निकालने की। सरकार धार्मिक स्थलों के विकास को तत्पर है। धार्मिक न्यास बोर्ड के तत्वावधान में प्राचीन एवं ऐतिहासिक धर्मस्थलों का विकास किया जा रहा है। ये बातें बुधवार को स्थानीय महावीर मंदिर परिसर में पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में बनने वाले विराट रामायण मंदिर के मॉडल का अनावरण करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहीं।

पढ़ें : 2.90 क्विंटल सोना से सजेगा गया का महाबोधि मंदिर

मॉडल का अनावरण मुख्यमंत्री एवं द्वारिकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक लॉकेट का लोकार्पण किया, जिसमें एक तरफ विराट रामायण मंदिर एवं दूसरी तरफ महावीर मंदिर में स्थापित हनुमान की प्रतिमा का चित्र है। लॉकेट की कीमत 501 रुपये निर्धारित की गई है। कहा गया कि यह पचास वर्षो तक खराब नहीं होगा।

पढ़ें : बिहार में क्रिकेट के भगवान का मंदिर

मौके पर उपस्थित शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि विराट रामायण मंदिर दुनियाभर के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र होगा। समारोह का संचालन करते हुए महावीर मंदिर न्यास समिति सचिव किशोर कुणाल ने बताया कि मंदिर निर्माण की तैयारी पूरी कर ली गयी है। निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कर दिया जायेगा। समारोह में आये अतिथियों का स्वागत राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एसएन झा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन न्यायमूर्ति राजेन्द्र प्रसाद ने किया।

खास बातें-

मंदिर का परिसर: 190 एकड़

मंदिर की ऊंचाई: 405 फीट

मंदिर की लंबाई: 2800 फीट

मंदिर की चौड़ाई: 1400 फीट

निर्माण पर लागत: 300 से 500 करोड़

मंदिर की विशेषता-

- मंदिर में 25000 लोग एक साथ कर सकते प्रार्थना

- सेस्मिक जोन - 5 के अनुसार बनाया गया है नक्शा

- चंदे के लिए बैंक से जारी होगा कूपन

- एक कूपन की कीमत : 7700 रुपये

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।