विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखाकर ठगी, केरलम के बुजुर्ग से ठगे 1.41 करोड़ रुपये; FIR दर्ज

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:19 PM (GMT+05:30)

केरल में एक 63 वर्षीय व्यक्ति को निर्मला सीतारमण के फर्जी वीडियो के जरिए प्रचारित एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में ...और पढ़ें

निर्मला सीतारमण के फर्जी वीडियो से ठगी

निर्मला सीतारमण के फर्जी वीडियो से ठगी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। एक फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग मंच में निवेश करने से 63 वर्षीय व्यक्ति को 1.41 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस मंच का प्रचार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के फर्जी वीडियो के जरिए किया गया था।

पुलिस ने रविवार को बताया कि केरलम की कोझिकोड ग्रामीण साइबर अपराध पुलिस ने नडुवन्नूर के नोचाड निवासी अब्दुरहीमान पी. की शिकायत पर शनिवार को एफआइआर दर्ज की।

शिकायतकर्ता ने फेसबुक पर सीतारमण का एक फर्जी वीडियो देखा था, जिसमें आनलाइन ट्रेडिंग के जरिये आकर्षक मुनाफे का वादा किया गया था।

पुलिस ने बताया कि वीडियो को असली मानकर उन्होंने उसके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक किया और जालसाजों के निर्देशों का पालन किया। यह धोखाधड़ी छह जून, 2025 से चार नवंबर, 2026 के बीच हुई।

इस दौरान पीड़ित ने अपने दो बैंक खातों से 30 लेनदेन में कुल 1.41 करोड़ रुपये आरोपितों द्वारा संचालित विभिन्न बैंक खातों में भेजे। लेकिन न तो वादा किया गया मुनाफा मिला और न ही निवेश की गई रकम वापस की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

आरोपितों की पहचान नहीं अब तक नहीं

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने खोई हुई रकम वापस मिलने की उम्मीद में घटना की सूचना देने में देर की। साइबर अपराध पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपितों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। विभिन्न खातों में भेजी गई रकम और शिकायतकर्ता को आए फोन काल के आधार पर आरोपितों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।