विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बलात्कारियों को मृत्युदण्ड के फैसले पर निर्भया की मां ने की MP सरकार की सराहना

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Mon, 03 Apr 2017 09:27 AM (IST)Updated: Mon, 03 Apr 2017 10:43 AM (IST)

निर्भया की मां आशा देवी ने शिवराज सिंह चौहान के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि बलात्कारियों को मृत्युदण्ड वाला विधेयक जल्द से जल्द पारित होना चाहिए।

बलात्कारियों को मृत्युदण्ड के फैसले पर निर्भया की मां ने की MP सरकार की सराहना
बलात्कारियों को मृत्युदण्ड के फैसले पर निर्भया की मां ने की MP सरकार की सराहना

नई दिल्ली (जेएनएन)। मध्यप्रदेश सरकार नाबालिग लड़कियों के साथ बढ़ते बलात्कार की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए आगामी मानसून सत्र में विधेयक लाने की तैयारी में है। इसमें अारोपी को मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है।

शिवराज सिंह चौहान सरकार के इस विधेयक की जहां लोग प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं 16 दिसंबर 2013 को दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की घटना में अपनी बेटी 'निर्भया' को खोने वाली मां आशा देवी ने भी सरकार के इस कदम की सराहना की है।

आशा देवी ने कहा कि इस कानून को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। इस कानून को न सिर्फ मध्यप्रदेश में बल्कि सभी राज्यों में लागू करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बलात्कार की शिकार पीड़िता के साथ-साथ उसके परिवार वालों के लिए इस दर्द से गुजरना बेहद कष्टकारी है।

आशा देवी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री के इस फैसले की सराहना करते हुए अपने समर्थन की बात कही और कहा कि मेरी ही तरह न जाने कितने परिवार हैं, जो इंसाफ के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह प्रस्ताव जल्द से जल्द पारित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बच्चियों से रेप में सामने आया चौंकाने वाला पहलू, नाबालिग बन गया था खतरनाक

यह भी पढ़ें: दहेजमुक्त भारत को किया पैदल मार्च