विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चियों से रेप में सामने आया चौंकाने वाला पहलू, नाबालिग बन गया था खतरनाक

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 22 Feb 2017 10:19 AM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 08:03 AM (IST)

आरोपियों ने बच्चियों को डरा-धमकाकर रेप किया। उनके प्राइवेट पार्ट्स पर चोट पहुंचाई। एक बच्ची के चीखने पर आरोपी ने ...और पढ़ें

बच्चियों से रेप में सामने आया चौंकाने वाला पहलू, नाबालिग बन गया था खतरनाक
बच्चियों से रेप में सामने आया चौंकाने वाला पहलू, नाबालिग बन गया था खतरनाक

नई दिल्ली (जेएनएन)। केएन काटजू मार्ग इलाके में सोमवार को शौच के लिए घर से निकली दो मासूम बच्चियों से रेप के मामले में एक नई बात सामने आई है। जांच से यह पहलू भी सामने आया है कि मासूम बच्चियों से रेप में शामिल नाबालिग ज्यादा खतरनाक था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह नशे का आदी है।

रेप से पहले महिला से भी की थी गंदी हरकत

सूत्रों का कहना है कि मासूम बच्चियों से रेप की वारदात से कुछ ही मिनट पहले नाबालिग ने अपने पड़ोस में एक महिला से छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने बच्चियों से शिनाख्त कराने के बाद मंगलवार को आरोपी तबरेज आलम को जेल और नाबालिग को जुवेनाइल होम भेज दिया। महिला से छेड़छाड़ करने के थोड़ी देर बाद ही नाबालिग को दूसरा आरोपी तबरेज मिला। नाबालिग आरोपी और तबरेज आलम ने नशीला पदार्थ लिया। इसी दौरान बच्चियां शौच के लिए आती दिखीं। दोनों ने बच्चियों को डरा-धमकाकर रेप किया। उनके प्राइवेट पार्ट्स पर चोट पहुंचाई। 7 साल की बच्ची के चीखने पर आरोपी ने उसके मुंह पर कई घूंसे मारे।

यह था पूरा मामला

केएन काटजू मार्ग इलाके में सोमवार को शौच के लिए घर से निकली दो मासूम बच्चियों से रेप का मामला सामने आया था। खून से लथपथ बच्चियों को अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें एक की हालत नाजुक है।

रोहिणी जिला के एक सीनियर पुलिस अफसर के मुताबिक, रेप की शिकार बच्चियों की उम्र क्रमश: चार व सात साल है, जो सेक्टर 26 रोहिणी के स्लम एरिया में रहती हैं।

एक बच्ची का परिवार मूलरूप से यूपी के उन्नाव जिले का है। उसके पिता एक दुकान पर काम करते हैं और मां भी कहीं नौकरी करती है। एक बच्ची पहली कक्षा में पढ़ती है। सोमवार दोपहर स्कूल से लौटी बड़ी बच्ची पड़ोस की एक बच्ची के साथ पास के सुनसान तथा खुले मैदान में शौच के लिए निकली।

सुनसान मैदान में दो आरोपियों ने पहले बच्चियों को मारा पीटा और फिर दुष्कर्म कर फरार हो गए। एक बच्ची को बुरी तरह पीटने के निशान भी हैं। घटना सोमवार दोपहर दो से ढाई बजे के बीच की है।

खून से लथपथ बच्चियों के घर पहुंचने पर लोगों को वारदात का पता चला, तुरंत दोनों को अम्बेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों बच्चियों का ऑपरेशन किया गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को एक नाबालिग लड़के से कुछ जानकारी मिली। नाबालिग द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस की कई टीम आरोपियों की तलाश दबिश डाल रही थी।