विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लश्कर आतंकी नजीर समेत 13 दोषी करार

By Edited By:
Published: Tue, 01 Oct 2013 07:46 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2013 07:49 PM (IST)

केरल के युवाओं को कश्मीर स्थित आतंकी शिविर में भर्ती करने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की विशेष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोच्चि। केरल के युवाओं को कश्मीर स्थित आतंकी शिविर में भर्ती करने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की विशेष अदालत ने लश्कर आतंकी टी नजीर समेत 13 को दोषी करार दिया है। जबकि पांच अन्य को रिहा कर दिया गया। विशेष जज एस विजय कुमार 4 अक्टूबर को सजा की घोषणा कर सकते हैं।

पढ़ें: जेल की बाथरूम की दीवार तोड़कर सिमी के 6 आतंकी समेत 7 कैदी फरार

केरल के युवाओं को आतंकी शिविरों में भर्ती कर उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करने के इस मामले का वर्ष 2006 में भंडाफोड़ हुआ था। राज्य पुलिस द्वारा कन्नूर जिले के एडाक्कड़ में इस बाबत केस दर्ज किया गया, जिसकी जांच बाद में एनआइए को सौंप दी गई। जांच एजेंसी ने फरवरी, 2011 को गिरफ्तार सभी 18 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। मंगलवार को ये सभी अदालत में मौजूद थे। वहीं, इस मामले के दो अन्य आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।