विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NIA का दावा, ISIS के संपर्क में थे हैदराबाद में गिरफ्तार संदिग्ध

By kishor joshiEdited By:
Published: Fri, 01 Jul 2016 02:02 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 03:25 PM (IST)

एनआइए ने दावा किया है कि हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए पांच संदिग्ध आतंकी साजिश रचने के लिए आइएसआइएस के संपर्क में थे।

News Article Hero Image

हैदराबाद (पीटीआई)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को दावा किया कि यहां गिरफ्तार किए गए पांच व्यक्तियों को पश्चिम एशिया स्थित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से भारत में आतंकी गतिविधियों की सजिश रचने और उन्हें अंजाम देने के लिए दिशानिर्देश मिल रहे थे।

आईएस के साथ संलिप्तता वाले एक गुट से जुड़े होने के संदेह और बम हमले की साजिश रचने के आरोप में एनआईए द्वारा शहर से गिरफ्तार किए गए पांच संदिग्धों, मोहम्मद इब्राहिम यजदानी उर्फ इब्बू, हबीब मोहम्मद उर्फ सर, मोहम्मद इलयास यजदानी, अब्दुल्ला बिन अहमद अल अमूदी और मुजफ्फर हुसैन रिजवान को को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पढ़ें- मंदिरों में बीफ रखकर रमजान के दौरान दंगे भड़काना चाहता था IS माड्यूल!

एनआईए के अनुसार प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि गिरोह आतंकी कृत्यों को अंजाम देने के लिए आईईडी तैयार कर रहा था और इसके लिए गिरोह को एक ऑनलाइन हैंडलर से दिशा निर्देश दिए जा रहे थे। ऐसा संदेह है कि हैंडलर इराक या सीरिया में था। एजेंसी ने कहा कि आगे जांच जारी है।

इससे पहले एनआईए ने पुख्ता जानकारी के आधार पर पहले एक मामला दर्ज किया था कि हैदराबाद के कुछ युवक और उनके साथी देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक स्थलों, संवेदनशील सरकारी इमारतों समेत सार्वजनिक स्थानों पर आतंकी हमले करने के लिए हथियार और विस्फोटक सामग्री एकत्र करके भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रच रहे हैं।

पढ़ें- हैदराबाद से ISIS के 11 संदिग्ध हिरासत में, भारी मात्रा में हथियार बरामद