विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहिंग्या मुसलमानों पर सुप्रीम कोर्ट में नयी याचिका दायर

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Sun, 24 Sep 2017 10:19 PM (IST)

इसमें भारत में अवैध रूप से रह रहे 40 हजार अवैध रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान कर उन्हें म्यांमार वापस भेजने की अपील की गई है।

रोहिंग्या मुसलमानों पर सुप्रीम कोर्ट में नयी याचिका दायर
रोहिंग्या मुसलमानों पर सुप्रीम कोर्ट में नयी याचिका दायर

नई दिल्ली, प्रेट्र : रोहिंग्या मुसलमानों पर केंद्र सरकार के रुख का समर्थन करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की गई है। इसमें भारत में अवैध रूप से रह रहे 40 हजार अवैध रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान कर उन्हें म्यांमार वापस भेजने की अपील की गई है।

बताया जाता है कि इस याचिका की सुनवाई भी प्रत्यर्पण को चुनौती देने वाले दो रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थियों की याचिका के साथ ही 3 अक्टूबर को होगी। अधिवक्ता और भाजपा नेता अश्विनी कुमार उपाध्याय ने बताया कि उनकी अपील को सर्वोच्च न्यायालय की रेजिस्ट्री ने कुबूल कर लिया है।

संभवत: इस पर पहले से ही निर्धारित तिथि पर सुनवाई होगी। याचिका में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों को यह दिशा-निर्देश दिया जाए कि वह बांग्लादेश के सभी अवैध घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों को पहचान कर बंदी बनाएंगे और फिर उन्हें प्रत्यर्पित कर देंगे।

यह भी पढ़ेंः UNGA में सुषमा ने दिखाई भारत के विकास की राह, ठोकी सरकार की पीठ