विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों का नाम शाहरुख, सलमान कतई न रखें, क्योंकि..

By Edited By:
Published: Fri, 09 Aug 2013 09:50 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2013 09:54 PM (IST)

मेरठ [जासं]। शाही ईदगाह पर ईद की नमाज के दौरान अपनी तकरीर में कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि मुसलमान फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मेरठ [जासं]। शाही ईदगाह पर ईद की नमाज के दौरान अपनी तकरीर में कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि मुसलमान फिल्म अभिनेता सलमान खान व शाहरुख खान के नाम पर बच्चों का नाम न रखें। पहले मुस्लिम बच्चों के नाम देश की महान विभूतियों के नाम पर रखना पसंद करते थे, पर आज नचनिये सलमान खान व शाहरुख खान उनके आदर्श बन गए हैं। फिल्म अभिनेताओं के नाम पर अपने बच्चों के नाम रखने से बचें। बच्चे का नाम जैसा होगा, वैसे ही उनके संस्कार होंगे।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग बताते हैं कि सलमान खान हर ईद पर अपनी नई फिल्म रिलीज करते हैं, इस बार सलमान के बजाय शाहरुख खान की फिल्म रिलीज हुई है। क्या ईद के दिन इन अभिनेताओं की फिल्म देखना अच्छे संस्कार हैं। फिल्म कलाकार अपने व्यवसाय में लगे हैं और कौम के लिए कुछ अच्छा नहीं कर रहे हैं।

इनका कहना है.

मेरे सामने कारी शफीकुर्रहमान की तकरीर नहीं हुई है, फिर भी ईद के दिन किसी धार्मिक मंच से किसी का नाम लेकर कोई ऐसा बात किसी को नहीं करनी चाहिए, जिससे किसी का दिल दुखे।

[काजी जैनुर साजिद्दीन, शहर काजी]

नाम रखना मां-बाप की मर्जी

सहारनपुर :

दारुल उलूम वक्फ के मुफ्ती आरिफ काशमी ने कहा कि वैसे तो इस्लाम में नाच-गाना हराम है। हां, अल्लाह और रसूल को एक मानने वाला मुसलमान होता है। जाहिरा तौर पर शाहरुख खान व सलमान खान दोनों मुसलमान ही हैं। उनके दिल में क्या है, यह तो अल्लाह जानता है। बच्चों का क्या नाम रखना है यह तो मां-बाप की मर्जी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर