विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्रांस की खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक नेताजी की मौत प्लेन क्रैश में नहीं हुई

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sun, 16 Jul 2017 11:36 AM (IST)

मूर के दावे के बाद एक बार फिर से यह साफ हो जाता है कि फ्रांस नेताजी के प्लेन क्रैश ...और पढ़ें

फ्रांस की खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक नेताजी की मौत प्लेन क्रैश में नहीं हुई
फ्रांस की खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक नेताजी की मौत प्लेन क्रैश में नहीं हुई

नई दिल्ली, जेएनएन। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत के रहस्य पर से पर्दा माना जा रहा था कि उठ गया है। जिस तरह से भारत सरकार ने नेताजी से जुड़े तमाम दस्तावेजों को सार्वजनिक किया और उसमें इस बात की पुष्टि की गई है कि नेताजी की मृत्यु हवाई दुर्घटना में हुई थी, उसके बाद माना जा रहा था कि यह विवाद अब खत्म हो गया है। लेकिन फ्रांस की खुफिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि नेताजी की मौत हवाई हादसे में नहीं हुई है।

फ्रांस की एक खुफिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि नेताजी की मौत प्लेन क्रैश में नहीं हुई थी, पेरिस के इतिहासकार जेबीपी मूर का दावा है कि नेताजी की मौत प्लेन क्रैश में नहीं हुई है। मूर का कहना है कि नेताजी की मौत ताइवान के प्लेन क्रैश में नहीं हुई है, बल्कि नेताजी के ठिकाने के बारे में दिसंबर 1947 तक पता नहीं था।

मूर के दावे के बाद एक बार फिर से यह साफ हो जाता है कि फ्रांस नेताजी के प्लेन क्रैश में 18 अगस्त 1945 में मारे जाने के दावे को मानने को तैयार नहीं है। आपको बता दें कि मूर पेरिस के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानमें प्रोफेसर हैं।

मूर का कहना है कि फ्रांस की खुफिया विभाग का मानना है कि बोस 18 अगस्त 1947 में प्लेन क्रैश में नहीं मारे गए थे, बल्कि वह इंडो-चीन से बच निकलने में सफल हुए थे, उनके ठिकाने के बारे में 11 दिसंबर 1947 तक किसी को पता नहीं था। इससे साफ है कि वह कहीं ना कहीं 1947 तक जिंदा थे।

यह भी पढ़ें: नेताजी सुभाष के परिवार ने कहा सरकार मांगे माफी

यह भी पढ़ें: तस्वीरें : इसी कार में सवार होकर 'नेताजी' ने अंग्रेजों को दिया था चकमा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।