विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल के डिप्टी पीएम बिमलेन्द्र निधि से मिले राजनाथ, बॉर्डर स्थिति पर हुई चर्चा

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Thu, 16 Mar 2017 03:42 PM (IST)Updated: Thu, 16 Mar 2017 04:10 PM (IST)

गृहमंत्री ने कहा कि भारत पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराएगा और इस मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए नेपाल के उनके समकक्षीय भी शामिल रहेंगे।

नेपाल के डिप्टी पीएम बिमलेन्द्र निधि से मिले राजनाथ, बॉर्डर स्थिति पर हुई चर्चा
नेपाल के डिप्टी पीएम बिमलेन्द्र निधि से मिले राजनाथ, बॉर्डर स्थिति पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, प्रेट्र। नेपाल के उप-प्रधानमंत्री बिमलेन्द्र निधि ने गुरुवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर भारत-नेपाल सीमा पर हाल में हुए टकराव के बाद बनी स्थिति पर चर्चा की। राजनाथ ने भारत-नेपाल सीमा के पास उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक एक नेपाली युवक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

गृहमंत्री ने कहा कि भारत पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करायी जाएगी और इस मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए नेपाल के उनके समकक्षीय भी शामिल उसमें रहेंगे। राजनाथ ने आगे कहा कि अगर कोई घटना होती है यहां तक कि कोई बात अनजाने में भी होती है फिर भी उसे दोनों देशों के प्रतिनिधियों की ओर से संयुक्त निरीक्षण और जांच के जरिए निपटाया जाना चाहिए।

राजनाथ ने कहा कि सीमा पर दोनों देशों की तरफ से रक्षा करते जवान सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स (पीएएफ) के बीच नियमित तौर पर बैठक होनी चाहिए। राजनाथ ने बिमलेन्द्र निधि जो कि नेपाल के गृहमंत्री भी हैं उनसे कहा कि दोनों ही देशों के बीच सुरक्षा और सीमा सहयोग समेत सभी क्षेत्रों में दोस्ताना और पारिवारिक संबंध है।

यह भी पढ़ें: नेपाल में सियासी संकट गहराया, मधेशी मोर्चा ने प्रचंड सरकार से समर्थन लिया वापस