Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नक्सली मेरे भाई-बेटे जैसे: मांझी

    By manoj yadavEdited By:
    Updated: Wed, 21 Jan 2015 09:40 PM (IST)

    बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि नक्सली उनके भाई और बेटे जैसे हैं। न्याय नहीं मिला तो वे नक्सली बन गए। वहीं उन्होंने प्रदेश के वर्तमा ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि नक्सली उनके भाई और बेटे जैसे हैं। न्याय नहीं मिला तो वे नक्सली बन गए। वहीं उन्होंने प्रदेश के वर्तमान सियासी हालात पर कहा कि नीतीश कुमार के कुछ नजदीकी लोग उनका विरोध करते हैं। फिर भी उन्होंने मुझे मुख्यमंत्री बनाया। नीतीश संकीर्ण सोच नहीं रखते हैं। उनके नेतृत्व में ही बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री बुधवार को उमगा मंदिर के विकास के लिए एक करोड़ 54 लाख रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। नक्सलियों द्वारा लेवी के संबंध में उन्होंने कहा कि ठेकेदारों से लेवी लेना रंगदारी नहीं है। इस दौरान उन्होंने नक्सलियों से मुख्यधारा में आने का आह्वान किया।

    मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास में रोड़ा अटका रही है। केंद्र पर सात से आठ हजार करोड़ रुपये बिहार का बकाया है।

    पढ़ेंः दलित जोड़ो मुहिम आगे बढ़ाने को मांझी महाराष्ट्र में

    पढ़ेंः साधु के घर पहुंचे जीतन राम मांझी, बढ़ा विवाद