विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक को करारा जवाब, कहा- बुरहान का पक्ष रखना मतलब अातंक का सपोर्ट

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Thu, 22 Sep 2016 01:59 AM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2016 10:59 AM (IST)

आतंकी बुरहान वानी की तारीफ करके पाकिस्‍तान ने खुद यह कबूल कर लिया है कि वो आतंक का पक्षधर है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाषण के बाद भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में खूनी खेल खेलने वाले आतंकी बुरहान वानी की तारीफ करके पाकिस्तान ने खुद यह कबूल कर लिया है कि वो आतंक का पक्षधर है।

उन्होंने कहा कि शरीफ का भाषण पूरी तरह से आतंकवाद का महिमामंडन था और उनका मुल्क एक वॉर मशीन की तरह काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, भारत से बात तो कर सकता है लेकिन उसे ब्लैकमेल नहीं कर सकता है। भारत सरकार ने पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में बार-बार कश्मीर मुद्दे को उठाने पर भी आपत्ति जताई है।

इससे यह साबित हो जाता है कि पाकिस्तान का पूरा फोकस विकास के बजाय आतंकवाद को पोषित करने में रहता है। विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकेगी।

पढ़ेंः UN में शरीफ की 'बेशर्मी', कहा- भारतीय सेना ने की युवा नेता बुरहान की हत्या