विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम इन वेटिंग ही बने रहेंगे मोदी: कांग्रेस

By Edited By:
Published: Mon, 20 Jan 2014 01:20 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2014 01:29 AM (IST)

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के विकास का मॉडल पेश करने और कांग्रेस पर डर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के विकास का मॉडल पेश करने और कांग्रेस पर डर की वजह प्रधानमंत्री उम्मीदवार न पेश करने के आरोपों पर कांग्रेस ने रविवार को तीखा पलटवार किया। कांग्रेस ने न सिर्फ भाजपा के मॉडल को असफल करार दिया बल्कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री घोषित करने की भाजपा की परंपरा पर भी तंज किए। जदयू ने भी जहरीली चाय बेचने वाला कहकर मोदी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस महासचिव व मीडिया विभाग के अध्यक्ष अजय माकन ने मोदी पर तंज किया कि वह भाजपा के असफल मॉडल की नकल क्यों करे? कांग्रेस वेटिंग पीएम घोषित नहीं करती। मोदी कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे वे वेटिंग प्रधानमंत्री ही रहेंगे।

अटल की सड़क पर मोदी की बुलेट ट्रेन

चाय के प्याले में नमो का तूफान

राहुल की समिति में सदस्य बने, आजाद, सिंधिया और सुरजेवाला

लुधियाना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने भी मोदी के कटाक्ष पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। तिवारी ने कहा कि पिछले दो चुनावों से भाजपा के सिर्फ उम्मीदवार आ रहे है जबकि प्रधानमंत्री सिर्फ कांग्रेस और संप्रग से आए हैं। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि इस बार भी हमें जनता का आशीर्वाद मिलेगा और कांग्रेस व संप्रग देश को मजबूत प्रधानमंत्री देंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर