विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में लंगड़ी-लूली सरकार मत लाना, लूट ले जाएंगे : मोदी

By manoj yadavEdited By:
Published: Sat, 11 Oct 2014 08:02 AM (IST)Updated: Sat, 11 Oct 2014 07:21 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तुमने केंद्र से तो परिवारवाद और उनके दामाद की सरकार को विदा कर दिया, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ़ [जागरण न्यूज नेटवर्क]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तुमने केंद्र से तो परिवारवाद और उनके दामाद की सरकार को विदा कर दिया, अब हरियाणा में उनके दरबारी को विदा करने की बारी है। साथ ही बोले, इनेलो ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार को जन्म दिया। इससे निजात जरूरी है।

शनिवार को सिरसा, गुड़गांव व जींद में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियों के दौरान मोदी कांग्रेस व इनेलो पर जमकर बरसे। साथ ही प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।

गुड़गांव में मोदी ने करीब आधे घंटे के भाषण में जनता के बीच सवाल उछालते हुए उससे ही जवाब मांगे। उनके निशाने पर इनेलो के नेता रहे। मोदी ने कहा कि इनके परिवार के सदस्य लूट के लिए जिले बांट लेते हैं। इनकी बुरी नजर से हरियाणा को बचाने की जरूरत है। उन्होंने हरियाणा को भ्रष्टाचार और परिवारवाद से मुक्त कराने का आहवान किया। मोदी ने भूमि घोटालों का जिक्र कर दक्षिण हरियाणा के किसानों की नब्ज पकड़ने की कोशिश की तो गुड़गांव के विकास का जिक्र कर स्थानीय मुद्दों को भी छूना वे नहीं भूले।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में लंगड़ी-लूली सरकार मत देना वर्ना समर्थन देने के नाम पर ही लूट ले जाएंगे। उन्होंने अपनी सरकार की योजनाएं बताई और उपलब्धियां गिनावाई।

सिरसा में मोदी ने हरियाणा के पिछड़ेपन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रदेश का मुझ पर कर्ज हैं। आप मुझे यह कर्ज चुकाने का मौका दे दो। उन्होंने कहा कि आज यहां किसान खेती से मुंह मोड़ रहा है। इस स्थिति को सुधारने की जरूरत है। किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। यह तभी संभव है जब उद्योग हों।

पीएम ने कहा कि वह अमेरिका गए, चीन और जापान भी गए। वहां से हमें पूंजी निवेश का आश्वासन मिला है। इससे अब रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि देश में 30 से 40 प्रतिशत अनाज सड़ जाता है। यदि इस अनाज को सड़ने से बचा लिया जाए तो गरीबों का पेट भर सकता है। इसके लिए केंद्र जल्द योजना बनाएगा।

जींद में मोदी ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर बांगर की धरती से भेदभाव का सिलसिला खत्म किया जाएगा। 25 सालों से चंद परिवार सत्ता पर काबिज रहे और चोर-चोर मौसेरे भाइयों की तरह प्रदेश की जनता को लूटने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के विकास में असमानताएं दूर की जाएंगी।

पढ़ें: मोदी आज करेंगे सांसद आदर्श ग्राम योजना का शुभारंभ

पढ़ें: सोनिया व राहुल आज हरियाणा में लेंगे पीएम से लोहा