विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ गुजरात से ही चुनाव लड़ सकते हैं मोदी

By Edited By:
Published: Sun, 09 Mar 2014 10:16 PM (IST)Updated: Mon, 10 Mar 2014 07:16 AM (IST)

वाराणसी सीट को लेकर भाजपा के अंदर उठे विवादों के बीच संभावना जताई जा रही है कि नरेंद्र मोदी सिर्फ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद, राज्य ब्यूरो। वाराणसी सीट को लेकर भाजपा के अंदर उठे विवादों के बीच संभावना जताई जा रही है कि नरेंद्र मोदी सिर्फ अहमदाबाद पूर्व सीट से चुनाव लड़ें। इसी मद्देनजर प्रदेश कार्यकारिणी प्रत्याशियों का नाम तय करने से पहले और दो दिन मंथन करेगी। जबकि कांग्रेस में भी बगावत दिखने लगी है। पाटण से कांग्रेस के सांसद जगदीश ठाकोर आलाकमान से नाराज बताए जा रहे हैं।

मोदी के चुनाव क्षेत्र को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आरसी फलदू मोदी के दो सीटों से चुनाव लड़ने की संभावना से इन्कार कर चुके हैं। ऐसे में प्रबल संभावना है कि विवादों पर पानी डालने के लिए मोदी अहमदाबाद पूर्व सीट से मैदान में उतरें। बताते हैं कि इन्हीं संभावनाओं के कारण प्रदेश भाजपा संसदीय बोर्ड की तीन दिनों से बैठक चल रही है। रविवार को भी मुख्यमंत्री मोदी, प्रदेश भाजपा प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव ओम माथुर व प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में मंथन हुआ।

दूसरी तरफ, कांग्रेस ने गुजरात के नौ प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, लेकिन जगदीश ठाकोर पार्टी से नाराज हैं। दरअसल, कांग्रेस के 9 सांसदों की सीटों पर पार्टी ने सिर्फ एक नाम का पैनल तैयार किया था जबकि पाटण सीट पर ठाकोर के साथ भावसिंह का नाम रखा गया। भावसिंह पिछला चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़े थे और पराजित हुए थे।