यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नारायण साई का नारको टेस्ट कराने की तैयारी
दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण साई का नारको टेस्ट कराने की तैयारी है। यही ...और पढ़ें

सूरत, जागरण संवाददाता। दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण साई का नारको टेस्ट कराने की तैयारी है। यही नहीं पुलिस नारायण साई का पीड़िता से आमना-सामना भी करा सकती है।
दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर बृहस्पतिवार सुबह सूरत लाए गए साई को क्राइम ब्रांच ले जाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया। सूरत के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बताया कि जरूरत पड़ी तो पुलिस साई का नारको टेस्ट और ब्रेन मैपिंग टेस्ट भी कराएगी। इसके अलावा सवालों का जवाब नहीं देने पर पीड़िता के साथ बैठाकर आमने-सामने बैठाकर नारायण साई से पूछताछ की जाएगी।
यौन शोषण मामले में फरार आरोपी नारायण साई गिरफ्तार
यह दीवानगी उगल सकती है कई राज, सत्संग में हुई थी मुलाकात
दिल्ली स्थित रोहिणी कोर्ट ने 24 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर नारायण साई को गुजरात पुलिस को सौंपा है। गौरतलब है कि साई पर सूरत की दो बहनों में से एक ने वर्ष 2002-05 के बीच यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। छोटी बहन ने नारायण साई और बड़ी बहन ने आसाराम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए 58 दिन तक पुलिस को चकमा देने वाले नारायण साई को दो सहयोगियों के साथ बुधवार को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
