विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मासूम के दुष्कर्मी को मां ने मार डाला

By Edited By:
Published: Sun, 16 Feb 2014 08:41 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2014 07:44 AM (IST)

मासूम बेटी की इज्जत से खेलने वाले दुष्कर्मी को मां ने लोहे के रॉड से पीटकर मार डाला। अपने फैसले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, रांची। मासूम बेटी की इज्जत से खेलने वाले दुष्कर्मी को मां ने लोहे के रॉड से पीटकर मार डाला। अपने फैसले को सही ठहराने वाली महिला वारदात के बाद वहीं जमी रही और अगली सुबह पुलिस ने आकर उसे गिरफ्तार कर लिया। झारखंड में हुई इस घटना के बाद महिला संगठनों ने आरोपी महिला का साथ देने का आश्वासन दिया है।

पढ़ें: मिस्ड काल से बने दोस्त, शादी के लिए कर दिया कत्ल

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में आरोपी 26 वर्षीय अर्जुन तांबा उर्फ जमल मजदूरी करता था। पीड़ित बच्ची की मां भी मजदूर है। शनिवार दोपहर आरोपी ने बच्ची को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। शाम को जब महिला घर लौटी तो बच्ची ने उसे घटना बताई। आगबबूला हुई महिला ने आरोपी अर्जुन को घर बुलाकर घटना के बारे में पूछा। जुर्म स्वीकार किए जाने पर उसने गुस्से में लोहे की रॉड व ईट से पीटकर युवक की हत्या कर दी।

अर्जुन के भाई सुधीर तांबा ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जबकि बच्ची के पिता के बयान पर अर्जुन तांबा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। महिला संगठनों ने आरोपी महिला को यथासंभव विधिक सहायता मुहैया कराने की बात कही है।