विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई डांस बार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 18 Apr 2016 12:33 PM (IST)Updated: Mon, 18 Apr 2016 12:43 PM (IST)

सु्प्रीम कोर्ट ने राज्‍य सरकार पर सवाल उठाया कि मुंबई डांस बार मामले में उसके आदेश के पालन के लिए कितने प्रयास किए गए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मुंबई डांस बार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने पहले जारी आदेश का पालन नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

माया नगरी मुंबई में फिर गुलजार होंगे डांस बार

कोर्ट ने डीसीपी लाइसेंसी को 25 अप्रैल को कोर्ट में हाज़िर होने को कहा। इसके साथ ही कोर्ट द्वारा जारी निर्देशों के पालन के लिए राज्य सरकार ने क्या किया इसे बताने के लिए महाराष्ट्र सरकार को हलफनामा दायर करने का आदेश दिया है।

महाराष्ट्र में डांस बार खुलने का रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार पर सवाल उठाया कि उसके आदेश के पालन के लिए कितने प्रयास किए गए। कोर्ट ने डांस बार मालिकों को लाइसेंस देने के लिए सीमा तय की थी जिसका पालन राज्य सरकार ने नहीं किया।