विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र में डांस बार खुलने का रास्ता साफ

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 13 Apr 2016 01:02 AM (IST)Updated: Wed, 13 Apr 2016 09:30 AM (IST)

महाराष्ट्र में बंद पड़े डांस बार खुलने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य विधानसभा ने मंगलवार को इस संदर्भ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई [प्रेट्र]। महाराष्ट्र में बंद पड़े डांस बार खुलने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य विधानसभा ने मंगलवार को इस संदर्भ में सर्वसम्मति से डांस बार नियमन विधेयक को पारित कर दिया। विधेयक में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है। विधेयक को सोमवार को विधान परिषद से मंजूरी मिली थी।

मंगलवार को महाराष्ट्र के गृहमंत्री राम शिंदे ने विधेयक को सदन के पटल पर रखा। विधेयक बिना किसी चर्चा के सर्वसम्मति से पारित हो गया। विधेयक में नियमों के उल्लंघन, महिला कर्मचारियों के उत्पीड़न या अश्लीलता का मामला सामने आने पर बार के मालिक को भी जवाबदेह बनाया गया है।

नियमों के उल्लंघन के मामले में मालिक या संचालक को पांच साल तक की जेल और 25,000 रुपये तक के जुर्माने का सामना करना होगा। नए नियमों के मुताबिक, किसी शैक्षणिक या धार्मिक संस्थान के एक किमी के अंदर डांस बार की स्थापना नहीं होगी। इसके अलावा बार का समय शाम छह बजे से रात साढ़े ग्यारह बजे तक निर्धारित किया गया है।