विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई में सेना के जवानों ने जहाजों और पनडुब्बियों पर कैंप लगाकर किया योग

By Srishti VermaEdited By:
Published: Wed, 21 Jun 2017 02:34 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jun 2017 04:11 PM (IST)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सुरक्षा अधिकारियों ने भी जहाजों और पनडुब्बियों पर योग कैंप लगाकर योग दिवस मनाया।

मुंबई में सेना के जवानों ने जहाजों और पनडुब्बियों पर कैंप लगाकर किया योग
मुंबई में सेना के जवानों ने जहाजों और पनडुब्बियों पर कैंप लगाकर किया योग

मुंबई (आइएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके जहां पूरा विश्व योग के रंग में रंगा था वहीं मुंबई सहित पूरा महाराष्ट्र में लोगों इस दिन को सार्थक बनाया। सेलेब्रिटी और आम आदमी सभी ने बुधवार को मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर योगा किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने अपनी पत्नी अमृता और दूसरी सेलेब्रिटियों के साथ मिलकर वर्ली में आयोजित योगा कार्यक्रम में भाग लिया। इसी तरह मुंबई के अन्य दूसरे शहरों और जिलों में भी ये कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा ने भी बड़े उत्साह के साथ योगा किया। 10,000 से ज्यादा नौसैनिक और उनके परिवार, थल सेनाओं ने भी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विराट पर योग कैंप लगाकर उत्साहवर्धक रुप से योगा डे मनाया। सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता राहुल सिन्हा ने बताया कि, इसके अलावा 15 दूसरे जहाजों और पनडुब्बियों में भी योगा कैम्प लगाए गए। ब्रम्हकुमारी और कैवल्यधाम संस्थान के योगा शिक्षकों ने राजभवन में अधिकारियों और उनके परिवारों को योगा सिखाया।

महाराष्ट्र के सभी स्कूल, कॉलेजों और राज्य के अन्य भागों में विद्यार्थियों ने अपने पी.टी. शिक्षकों के निर्देशन में योग करने के साथ एक हेल्दी दिन की शुरुआत की। बुधवार को इस्कॉन चौपाटी, मुंबई का प्रसिद्ध डब्बावाला, राज्य और केंद्र कर्मचारी, राज्य और शहर के पुलिस विभाग , निजी कंपनियां, होटल, समुद्री तटों और रिसॉर्ट, मेगा कॉम्प्लेक्स में भी योगा कैम्प लगाकर लोगों को योग की तरफ आकर्षित करने का प्रयास किया गया। कुछ निजी कंपनियों ने शांति, रोमांच, शक्ति, खुशी, स्व-विकास और स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए लोगों को योगा की तरफ आकर्षित करने के लिए नए नए ऑफर्स के माध्यम से उन्हें लुभाते नजर आए।

यह भी पढ़ें : योग का फायदा हम जानते थे पर योगा मैट का फायदा लखनऊ के लोगों से सीखा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।