विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बार बालाओं के साथ पकड़े गए व्यापारी

By Edited By:
Published: Thu, 01 Aug 2013 06:14 AM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2013 06:25 AM (IST)

महानगर पुलिस ने एक रेव पार्टी में छापा मारकर 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में मुंबई के 40 व्यापारी और 12 बार बालाएं शामिल हैं। रेव पार्टी मंगलवार रात मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर अपाती गांव के करीब एक बंगले में चल रही थी। बुधवार तड़के लोनावाला पुलिस ने जब बंगले पर छापा मारा उस वक्त वहां मौजूद सभी 52 लोग नशे में धुत

News Article Hero Image

पुणे। महानगर पुलिस ने एक रेव पार्टी में छापा मारकर 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में मुंबई के 40 व्यापारी और 12 बार बालाएं शामिल हैं। रेव पार्टी मंगलवार रात मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर अपाती गांव के करीब एक बंगले में चल रही थी।

पढ़ें: रेव पार्टी का काला सच

बुधवार तड़के लोनावाला पुलिस ने जब बंगले पर छापा मारा उस वक्त वहां मौजूद सभी 52 लोग नशे में धुत थे। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने पूरी रात हंगामा किया जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके से देसी और विदेशी शराब की बोतलें जब्त की गई हैं।

पढ़ें: रेव पार्टी में सेक्स और शराब

यह बंगला मुंबई के ही एक कारोबारी गोल्डी चोपड़ा का बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि यहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पकड़ी गईं बार बालाएं मुंबई और दूसरे जगहों की हैं। सभी लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गोवा में डांस बार की इजाजत नहीं

पणजी। सुप्रीम कोर्ट ने हाल में अपने एक फैसले में भले ही महाराष्ट्र में आधिकारिक रूप से डांस बार को दोबारा खोलने की इजाजत दे दी हो, लेकिन गोवा सरकार अपने यहां इसकी इजाजत देने के मूड में नहीं है। बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने इसकी संभावनाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि वह गोवा में औपचारिक रूप से डांस बार खोलने की इजाजत नहीं दे सकते।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।