विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुलायम ने दोहराया मुस्लिम आरक्षण का वादा

By Edited By:
Published: Fri, 16 Mar 2012 07:51 PM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2012 07:57 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के हालिया विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई समाजवादी पार्टी [सपा] के मुखिया मुलायम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हालिया विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई समाजवादी पार्टी [सपा] के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को इस चुनावी जीत में अहम योगदान के लिए मुसलमानों का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें आरक्षण व अन्य राहत देने का वादा दोहराया।

यादव ने सपा राज्य मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा 'सपा को इस बार चुनाव में मुसलमानों का जितना समर्थन मिला है, उतना पहले कभी नहीं मिला था। हम उनके आभारी हैं। सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनका उचित सम्मान करना चाहिए।'

उन्होंने कहा 'मुस्लिम परिवारों की आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक स्थिति अच्छी नहीं है। सपा सरकार उन्हें पूरा सम्मान देते हुए उनकी बेहतरी के लिए काम करेगी और उन्हें आरक्षण के साथ अन्य राहतें भी देगी।'

सपा प्रमुख ने दोहराया कि पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में अल्पसंख्यकों खासकर मुसलमानों के कल्याण के लिए जो वादे किए गए हैं उन्हें अवश्य पूरा किया जाएगा।

उन्होंने चुनाव में जनता के सपा के प्रति जबर्दस्त समर्थन को अप्रत्याशित बताते हुए कहा ''मतदाताओं ने बसपा कुशासन के खिलाफ हमारे संघर्ष को प्रबल समर्थन दिया। सपा के वादों पर जनता को भरोसा है क्योंकि हमारी कथनी और करनी में कभी अंतर नहीं रहा है।' प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा अब क्षेत्रीय दल नहीं बल्कि राष्ट्रीय दल हो चुका है।

उन्होंने कहा ''उत्तर प्रदेश तो उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व गोवा जैसे सूबों से बड़ा राज्य है तो यहां सत्तारूढ़ सपा को क्षेत्रीय दल कैसे कहा जा सकता है।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर