विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवादित ढांचा मामला: मुलायम ने दिया ये सनसनीखेज बयान

By Edited By:
Published: Tue, 06 Aug 2013 06:25 AM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2013 10:31 AM (IST)

लोकसभा चुनाव की आहट को देखते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर से अयोध्या ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की आहट को देखते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर से अयोध्या के विवादित ढांचे का मामला गरमाने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को विवादित ढांचे को गिराने की योजना के बारे में पूर्व जानकारी थी। शंकर दयाल शर्मा ने यह बात खुद उनसे मिलने पहुंचे मुलायम और उनके पार्टी के नेताओं के सामने कही थी।

पढ़ें: अयोध्या कांड की तब से अब तक की कहानी

यहां सोमवार को एक कार्यक्रम में सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा और उसके समर्थकों ने जब विवादित ढांचे को गिराने का फैसला किया तो 4 दिसंबर, 1992 को हालात पर चर्चा के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति के साथ बैठक हुई थी।

पढ़ें: मंदिर या मस्जिद-आज तक जिंदा है विवाद

मुलायम ने कहा, 'हमने उन्हें एक पत्र देते हुए बताया कि विवादित ढांचे को गिरा दिया जाएगा। शंकर दयाल शर्मा ने पत्र पढ़ा और इधर-उधर देखने के बाद कहा कि उम्मीद है कि आप यह बात किसी को नहीं बताएंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि ढांचे को निश्चित तौर पर गिरा दिया जाएगा।'

विवादित ढांचे की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुलायम के मुताबिक, उन्होंने इस पर सरकार से बात करने की बहुत कोशिश की लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। अंतत: 6 दिसंबर, 1992 को ढांचे को गिरा दिया गया। सपा नेता ने यह भी कहा कि वह इस पर किताब लिखना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।