विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांसद ने अपनी ही सरकार पर उठाई उंगली

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Mon, 02 May 2016 08:21 PM (IST)Updated: Mon, 02 May 2016 08:51 PM (IST)

केंद्र की भाजपा सरकार अपने ही सांसदों से परेशान है। सोमवार को बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद भोला सिंह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली । केंद्र की भाजपा सरकार अपने ही सांसदों से परेशान है। सोमवार को बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद भोला सिंह ने विपक्षी तेवर अपनाते हुए सरकार पर परोक्ष रूप से रिलायंस के दबाव में काम करने का आरोप लगा दिया। हालांकि, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने स्पष्ट कर दिया कि मोदी सरकार में सब कुछ निष्पक्षता से हो रहा है।

पाइपलाइन के जरिए भारत बांग्लादेश को बेचेगा डीजल और पेट्रोल

भोला सिंह की बयानबाजी पहले भी विवादित रही है, लेकिन सोमवार को उन्होंने सीमा ही पार कर दी। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों को लेकर सदन में रवैया लंबे अरसे से ढुलमुल रहा है और वर्तमान सरकार का रुख भी बहुत अलग नहीं है। उन्होंने सीधा आरोप लगाया, 'क्या मजबूरी है कि तेल कंपनियों को लेकर जो 11 मामले हैं वह अटके पड़े हैं?' जवाब में प्रधान ने आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में सब कुछ दुरुस्त होता है। सब कुछ पब्लिक डोमेन में हो रहा है। उन्होंने कहा कि विरासत में कुछ मुकदमे मिले थे, उन्हें सुलझाया जा रहा है। साथ ही यह कोशिश भी हो रही है कि मुकदमे की स्थिति ही न बने। इस पर भोला सिंह ने कुछ तंज के सुर में कहा, 'मुझे प्रधानमंत्री पर भरोसा है और मंत्री जी पर भी जो धमेंद्र हैं, प्रधान हैं, आचार हैं, संहिता हैं और क्या नहीं हैं।' इस क्रम में भोला सिंह के आस-पास बैठे कुछ अन्य भाजपा सदस्य मेज थपथपाते भी देखे गए।

ध्यान रहे कि पिछले दिनों कई सांसद परोक्ष रूप से अपना क्षोभ जताते रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष की ओर से मंत्रियों को निर्देश भी दिया गया है कि वह सांसदों से नियमित संवाद बनाएं। लेकिन उसमें कोई बड़ा सुधार नहीं देखा गया है।

भारत को मिलेगा कच्चा तेल, रूस के दो ब्लॉकों में मिली हिस्सेदारी