यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुंबई में रहना चाहते हैं देश के सबसे अमीर व्यक्ति
मुंबई में अति धनी व्यक्तियों (UHNWI) की संख्या सबसे ज्यादा 1094 है, जबकि दूसरे नंबर पर दिल्ली का स्थान है, ...और पढ़ें

मुंबई। मुंबई में अति धनी व्यक्तियों (UHNWI) की संख्या सबसे ज्यादा 1094 है, जबकि दूसरे नंबर पर दिल्ली का स्थान है, जहां 545 अति धनी व्यक्ति रहते हैं। देश में अमीरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नाइट फ्रेंक वेल्थ रिपोर्ट 2016 के अनुसार साल 2025 तक दुनिया के धनकुबेर में भारत का हिस्सा पांच फीसदी होगा।
फिलहाल ग्लोबल रैंकिंग में दोनों शहर 21 और 33 नंवबर पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2025 इनकी रैंकिंग बढ़कर 14 और 29 होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले एक दशक में यानी 2025 तक मुंबई में अमीरों की संख्या बढ़कर 2,243 और दिल्ली में बढ़कर 1,128 हो जाएगी।
UHNWI में उन लोगों को शामिल किया गया है, जिनकी नेट असेट्स करीब 204 करोड़ रुपए है। इसमें उनके घर को शामिल नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में UHNWI की संख्या एक लाख 87 हजार 500 है। बीते दस वर्षों के दौरान भारत में अरबपतियों की संख्या लगभग चार गुना होकर 78 हो गई। हालांकि, इस दौरान वैश्विक स्तर पर यह संख्या 68 फीसदी बढ़कर 1,919 पर पहुंच गई।
कहां रहना चाहते हैं सुपर रिच
रिपोर्ट के अनुसार, इस साल लगातार दूसरी बार लंदन सुपर रिच लोगों के लिए रहने की पसंदीदा जगह बना हुआ है। दूसरे स्थान पर न्यूयॉर्क है। इसके बाद सिंगापुर, हांग-कांग शंघाई और दुबई हैं, जहां सुपर रिच रहना चाहते हैं।
