विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कारगिलः हिमस्खलन में लापता जवान का शव 12 फीट बर्फ के नीचे मिला

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 20 Mar 2016 04:43 AM (IST)Updated: Sun, 20 Mar 2016 05:36 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में शनिवार को आए तूफान के बाद लापता जवान के शव को बरामद कर लिया गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में शनिवार को आए तूफान के बाद लापता जवान के शव को बरामद कर लिया गया है। विजय कुमार के शव को 12 फीट बर्फ के नीचे से निकाला गया है।

विजय कुमार तमिलनाडु में तिरूनेलवेली जिले के वल्लारमपुरम गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में माता-पिता और दो छोटी बहनें हैं। विजय कुमार का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।

दो दिनों तक हिमस्खलन का खतरा

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 48 घंटों तक भयंकर बर्फीले तूफान की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्लखन की चेतावनी जारी की गई है और लोगों को सलाह दी गई है कि वह अगले 48 घंटे तक इन इलाकों में जाने से बचें।

गौरतलब है कि सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई थी, जिसके बाद एक जवान लापता हो गया था। एक अधिकारी ने बताया कि कारगिल सेक्टर में 17,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई। मौके पर दो जवान मौजूद थे और वे इसके चपेट में आए गए। एक सैनिक को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह हिमस्खलन हुआ उस वक्त दोनों जवान सर्विलांस ड्यूटी पर थे।मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान यहां पर जबरदस्त हिमस्खलन होने की आशंका जताई है। इसको देखते हुए पूरे इलाके में अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर समेत हिमाचल प्रदेश कई ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी भी हुई है।

हिमस्खलन की आशंका पर उत्तराखंड के चार जिलों में अलर्ट घोषित

जम्मू एवं कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के बीच जारी है सर्दी का सितम