विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में दरिंदे बेखौफ, किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Fri, 11 Jul 2014 11:03 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jul 2014 11:06 AM (IST)

प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। झांसी में प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी तरह से कुशीनगर में किशोरी को अगवाकर दुष्कर्मी पांच दिनों तक उसकी अस्मत लूटते रहे। प्रतापगढ़ में भी युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंक दिया गया।

News Article Hero Image

लखनऊ [जागरण न्यूज नेटवर्क]। प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। झांसी में प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी तरह से कुशीनगर में किशोरी को अगवा

कर दुष्कर्मी पांच दिनों तक उसकी अस्मत लूटते रहे। प्रतापगढ़ में भी युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंक दिया गया।

झांसी में एक युवक ने अपनी महिला दोस्त के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। रोज रोज के आर्थिक व शरीरिक शोषण से त्रस्त किशोरी ने घर वालों को जानकारी दी। इसके बाद परिवारीजन ने पुलिस से शिकायत की। किशोरी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात भी युवक ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया। जहां उसके साथियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की जगह युवकों को शांतिभंग में चालान कर दिया। एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

कुशीनगर में बाजार से घर लौट रही किशोरी के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के भाई ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता के भाई के मुताबिक 2 जुलाई को बहन बाजार से लौट रही थी। रास्ते में दो लोगों ने कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया और अज्ञात स्थान पर ले गए। जहां लगातार पांच दिनों तक हाथ पैर बांध गांव के दोनों युवक समेत पांच लोग सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। सात जुलाई वह लोग उसे छोड़ कर फरार हो गए।

प्रतापगढ़ में गांव से गायब दलित युवती की हत्या कर शव फेंक दिया गया। गुरुवार को उसका शव रेलवे टै्रक पर पड़ा मिला। मृतका के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

उत्तर प्रदेश में दलित लड़की के साथ रेप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।