विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरल में 2 जून को दस्तक दे सकता है मानसून

By Edited By:
Published: Thu, 30 May 2013 12:14 PM (IST)Updated: Thu, 30 May 2013 04:04 PM (IST)

नई दिल्ली। आने वाले दो दिनों में मानसून केरल पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पहले इसके लिए तीन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आने वाले दो दिनों में मानसून केरल पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पहले इसके लिए तीन जून का समय बताया गया था। साथ ही कहा गया था कि मानसून इससे दो दिन आगे या पीछे भी हो सकता है। हालांकि केरल में मानसून पहुंचने का समय एक जून का होता है।

मौसम विभाग ने इस बार मानसून के बेहतर होने की संभावना जताई है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, मुंबई के मुताबिक अगले 2 दिन में मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में पूरी तरह सक्रिय होने उम्मीद है। उम्मीद है कि पूरे देश में मानसून करीब डेढ़ महीन में सक्रिय हो जाएगा। पिछले महीने ही मौसम विभाग ने इस बार 98 फीसदी औसत बारिश होने की संभावना है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर