विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिडनी की तर्ज पर अब ताजनगरी में भी चलेगी मोनो रेल

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Sun, 23 Nov 2014 08:58 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 09:11 AM (IST)

आपका रेल सफर और सुगम-सुखद होने जा रहा है। जल्द ही सिडनी (आस्ट्रेलिया) की तर्ज पर मोनो रेल चलाने की तैयारी है।

News Article Hero Image

आगरा, अमित दीक्षित। ताजनगरी आगरा से नोएडा का सफर और सुगम-सुखद होने जा रहा है। दोनों शहरों को जोड़ने के लिए सिडनी (आस्ट्रेलिया) की तर्ज पर मोनो रेल चलाने की तैयारी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी, जिस पर अब प्रयास तेज हो गए हैं।

मोनो रेल का ट्रैक यमुना नदी के पूर्वी तट से होकर बिछाया जाएगा, जो करीब 200 किमी का होगा। 19 नवंबर को लखनऊ में बोर्ड की बैठक के बाद हाई पॉवर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें मोनो रेल के प्रस्ताव पर मंथन किया गया। मोनो रेल से नोएडा स्थित महामाया फ्लाई ओवर को लिंकअप किया जाएगा। फिर यह नाइट सफारी, बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट, इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, मथुरा होते हुए आगरा तक पहुंचेगी।

कुछ माह पहले ही सरकार ने नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) का गठन किया है। एनएमआरसी नोएडा में मेट्रो रेल के बाद मोनो रेल को आगे बढ़ाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इसके बाद एनएमआरसी ने मोनो रेल की प्रक्रिया तेज कर रही है।

पढ़ेंः ट्रेनों में सीट बढ़ाने के लिए मंत्री ने बताया नया फॉर्मूला

पढ़ेंः अब आमने-सामने नहीं टकराएंगी ट्रेन