विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी की लिखी कविताएं अब अंग्रेजी में

By Edited By:
Published: Fri, 11 Apr 2014 08:53 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लिखी कविताएं अब अंग्रेजी में प्रकाशित होंगी। मोदी ने देशभक्ति, प्रेम, प्रकृति, मित्रता व विकास जैसे विभिन्न विषयों पर कुल 67 कविताएं लिखी हैं। हालांकि इनमें से किसी भी कविता में उन्होंने राजनीति या अपने परिवार के संबंध में जिक्र नहीं किया

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लिखी कविताएं अब अंग्रेजी में प्रकाशित होंगी। मोदी ने देशभक्ति, प्रेम, प्रकृति, मित्रता व विकास जैसे विभिन्न विषयों पर कुल 67 कविताएं लिखी हैं। हालांकि इनमें से किसी भी कविता में उन्होंने राजनीति या अपने परिवार के संबंध में जिक्र नहीं किया है।

लेखक रवि मंथा ने 'एक यात्रा : नरेंद्र मोदी की कविताएं' नाम से मोदी की कविताओं का गुजराती से अंग्रेजी में अनुवाद किया है। किताब की प्रस्तावना में मोदी ने लिखा, मैं अपनी कविताओं को साहित्यिक दृष्टि से असाधारण नहीं मानता। यह बसंत के ताजे पानी की तरह विचारों का प्रवाह हैं, जिन्हें मैंने महसूस किया है।

मंथा के अनुसार, मोदी ने अपने परिवार के बारे में भी नहीं लिखा है, लेकिन अपने दोस्तों व साथियों के संबंध में लिखा है। रूपा द्वारा प्रकाशित यह किताब 20 अप्रैल के बाद लगभग सभी बुकस्टोर्स पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें: पत्नी के बारे में स्वीकारोक्ति से मोदी को नुकसान नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।