विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उप्र को गुजरात नहीं समझें मोदी: मुलायम

By Edited By:
Published: Wed, 10 Jul 2013 04:37 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2013 09:35 PM (IST)

रामपुर [जासं]। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर दोहराया कि उत्तर प्रदेश [यूपी] में नरेंद्र मोदी का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रामपुर [जासं]। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर दोहराया कि उत्तर प्रदेश [यूपी] में नरेंद्र मोदी का कोई प्रभाव नहीं है। वह उत्तर प्रदेश को गुजरात न समझें।

मोदी फैक्टर पर मुलायम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो अपनी हसरत पूरी करें, उनका स्वागत है। उन्हें यह भी पता चल जाएगा कि यूपी कैसा है। यूपी को गुजरात न समझें। यहां की संस्कृति अलग है और लोग भी अलग हैं।

कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में सपा के गढ़ इटावा, मैनपुरी, एटा और कन्नौज से भी प्रत्याशी उतारने जा रही है, क्या सपा भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मुकाबले प्रत्याशी उतारेगी? जवाब में मुलायम बोले, अभी इसका निर्णय नहीं लिया गया है। पार्टी का संसदीय दल इस बारे में फैसला करेगा। पार्टी ने कई प्रत्याशी बदले हैं। उम्मीदवारी में अच्छी छवि को तरजीह देने के लिए कुछ और प्रत्याशी भी बदले जा सकते हैं, लेकिन इस बारे में समीक्षा करने के बाद ही फैसला होगा। प्रदेश के नगर विकास मंत्री मुहम्मद आजम खां की मां के निधन पर सपा प्रमुख संवेदना व्यक्त करने आए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर