विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग से चाय वालों को संबोधित करेंगे मोदी

By Edited By:
Published: Tue, 28 Jan 2014 10:35 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2014 10:37 AM (IST)

चाय की दुकान से लेकर प्रधानमंत्री की रेस में शामिल होने तक के सफर का रोमांच अब भाजपा के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मेरठ (संतोष शुक्ल)। चाय की दुकान से लेकर प्रधानमंत्री की रेस में शामिल होने तक के सफर का रोमांच अब भाजपा के लिए हिट फार्मूला बन रहा है। पार्टी चाय वालों से दोस्ती को नया कलेवर देने जा रही है। चुनिंदा दुकानों पर इंटरनेट और बिग स्क्रीन लगाकर नरेन्द्र मोदी लोगों से सीधा संवाद करेंगे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोग मोदी से उनकी नीतियों, वरीयताओं एवं अन्य मसलों पर सीधी जानकारी हासिल कर सकेंगे। दो फरवरी को मेरठ की रैली के बाद अहमदाबाद से शाम को पहली कान्फ्रेंसिंग हो सकती है। मेरठ में दर्जनभर दुकानों को इंटरनेट से लैस किया जाएगा।

पढ़ें: युद्ध स्मारक नहीं होने पर मोदी ने कांग्रेस को लताड़ा

30 लाख तक पहुंचने का लक्ष्य

भाजपा संवाद सेल के प्रदेश संयोजक आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की रेस में आगे होने से चाय वालों में गौरव भाव जागा है। वह मोदी के नाम से टी-स्टाल भी लगा रहे हैं। चाय की दुकानों के जरिए लोगों को मोदी से सीधा जोड़ने की योजना बनाई गई है। देशभर में एक हजार दुकानों पर इंटरनेट के जरिए पहुंचने की योजना है। सिटीजन फॉर एकाउंटेबल गर्वनेंस एवं संवाद सेल मिलकर इस मुहिम के लिए वर्कफोर्स तैयार कर रहे हैं। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के 15 चक्र में करीब 30 लाख लोगों तक पहुंचने की योजना है। आइआइटी और आइएमएम के विशेषज्ञों की टीम तकनीकी प्रबंधन मुहैया कराएगी। भाजपा संवाद सेल के प्रदेश सह संयोजक अभिषेक जैन कहते हैं कि यूपी में 180 चाय की दुकानों पर वीडियोकांफ्रेंसिंग सेट लगाए जाएंगे।

20 मिनट का होगा संबोधन

मेरठ में करीब एक दर्जन दुकानों को चिन्हित किया गया है। सिटीजन फॉर एकाउंटेबल गर्वनेंस 'कैग' के अधिकारी सिद्धार्थ सिक्का से बातचीत कर कवायद को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हर चक्र में मोदी करीब 20 मिनट के लिए स्क्रीन पर उपलब्ध होंगे। सभी जिलों में करीब 50 युवकों की एक टीम बनाई जाएगी, जो दुकानों को चिन्हित करने, एवं उसे नेट से लैस करने में मदद करेगी। वह लोगों को चाय की दुकानों तक पहुंचने के लिए प्रेरित भी करेगी। साथ ही भाजपा के एजेंडे, गुजरात का विकास मॉडल, अटल बिहारी बाजपेयी सरकार की उपलब्धियों, एवं यूपी की संभावनाओं पर भी लोगों को जानकारी देंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।