यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुंबई रैली में नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी की उड़ाई खिल्ली
प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने उद्योग जगत के समक्ष राहुल गांधी के भ्रष्टाचार विरोधी बयान ...और पढ़ें

मुंबई। प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने उद्योग जगत के समक्ष राहुल गांधी के भ्रष्टाचार विरोधी बयान की खिल्ली उड़ाते हुए आज कहा कि वह दोमुंही बात कर रहे हैं और उनकी कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबी हुई है और वही सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार को मिटाने की बात कहते हैं।
मोदी ने कल उद्योग जगत के लोगों के समक्ष भ्रष्टाचार पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी की ओर इशारा करते हुए यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कांग्रेस के एक बड़े नेता का भाषण सुना। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ बोल रहे थे। उनका साहस तो देखिये। कोई अन्य इतना साहस नहीं कर सकता। ये लोग भ्रष्टाचार में इतने डूबे हुए हैं। इसके बावजूद वे मासूम चेहरा बनाते हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते हैं।
नमो ने मुंबई में दिया नया नारा, वोट फोर इंडिया
उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिये बगैर कहा कि आदर्श आयोग की रिपोर्ट में मंत्रियों को आरोपित किया गया है। एक ओर महाराष्ट्र सरकार भ्रष्टों को बचाने का फैसला करती है दूसरी ओर कांग्रेस के एक नेता दिल्ली में उपदेश दे रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने उस आदर्श रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें राज्य के तीन लगातार मुख्यमंत्रियों को आरोपित किया गया है। ये तीनों ही कांग्रेस के नेता हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
