यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोदी का ढंग अकेले शासन करने वाला: थरूर
कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफेद घोड़े पर सवार ...और पढ़ें

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफेद घोड़े पर सवार एक निर्णायक नेता की छवि जल्दी ही फीकी पड़ने वाली है। उनका कहना है कि हो सकता है कि मोदी की छवि जनता के बीच इस वजह से लोकप्रिय हो गई हो कि जनता फैसले लेने में हिचकिचाहट के कारण संप्रग शासन से ऊब गई हो, लेकिन थरूर को अब लगता है कि मोदी की एक व्यक्ति के शासन वाले अंदाज की ताकत और सीमाएं जल्दी ही सामने आ जाएंगी।
थरूर ने अपने आवास पर दिए एक साक्षात्कार के दौरान यह स्वीकार किया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हालांकि कुछ हद तक हार के लिए तैयार थी, लेकिन वह इस हद तक भारी पराजय या भाजपा की वास्तव में दंग कर देने वाली जीत के लिए तैयार नहीं थी। उन्होंने कहा कि मोदी का मंत्रियों की अनुपस्थिति में सचिवों से अलग से मिलना हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में मंत्रिमंडल की जवाबदेही के सिद्धांत पर वास्तव में कुछ सवाल उठाए हैं। हमारी व्यवस्था के अनुसार, सामान्य तौर पर मंत्री अपने विभागों के लिए जवाबदेह होते हैं। वे न केवल प्रधानमंत्री के प्रति बल्कि संसद के प्रति भी जवाबदेह होते हैं। जब हम मंत्री से सवाल पूछते हैं तो हम मानते हैं कि जिस व्यक्ति से हमने सवाल किया है कि वह ऐसा व्यक्ति होगा जिसने वास्तव में नीतियां बनाई होंगी।