विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी को उठाना चाहिए पीओके का मुद्दा : तोगड़िया

By Edited By:
Published: Sun, 28 Sep 2014 08:01 PM (IST)

विश्व ¨हदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र महासभा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुरादाबाद [जासं]। विश्व ¨हदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान अधिकृत (पीओके) कश्मीर का मुद्दा उठाना चाहिए। तोगड़िया ने प्रधानमंत्री के उस बयान से भी असहमति जताई जिसमें मोदी ने कहा था कि देश का मुसलमान राष्ट्रभक्त है और भारत के लिए जीता-मरता है।

विहिप नेता ने कहा, देश का ¨हदू देशभक्त है, लेकिन उनके बारे में भी देशभक्त होने की बात कही जाती है, जिन पर संदेह है। डॉ तोगड़िया रविवार को मुरादाबाद में विहिप के संभाग दफ्तर के उद्घाटन कार्यक्रम में आए थे।

बोले, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इस बाबत प्रस्ताव संसद में 19 साल पहले ही पारित हो चुका है। लव जिहाद पर कहा कि प्रेम की आड़ में ¨हदू लड़कियों से खिलवाड़ किया जा रहा है। आखिर, ¨हदू लड़की के लिए मुसलमान युवक अपना धर्म क्यों नहीं बदलते? इससे सावधान रहना है।

पढ़ें : अमरनाथ में हिंदुओं पर क्यों होते हैं हमले : तोगड़िया

पढ़ें : प्रवीण तोगड़िया ने दी बहुसंख्यकों को कमजोर न समझने की धमकी