विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी ने बनाया आयुष मंत्रालय

By manoj yadavEdited By:
Published: Mon, 10 Nov 2014 07:19 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 11 Nov 2014 12:09 AM (GMT+05:30)

संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की मांग करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए अलग से आयुष मंत्रालय सृजित कर दिया है। उनके इस आह्वान का अमेरिका और चीन सहित 50 देशों ने समर्थन किया था। आयुष मंत्रालय में अन्य विभागों के

News Article Hero Image

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की मांग करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए अलग से आयुष मंत्रालय सृजित कर दिया है। उनके इस आह्वान का अमेरिका और चीन सहित 50 देशों ने समर्थन किया था। आयुष मंत्रालय में अन्य विभागों के अलावा आयुर्वेद और योग भी रहेगा।

यह ज्ञात है कि मोदी के दिन की शुरुआत योग से होती है। उन्होंने रविवार को मंत्रिमंडल का 21 मंत्रियों के साथ जो विस्तार किया उसमें उसमें श्रीपद नाइक को आयुष का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया है। इसके तहत वह आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, और होमियोपैथी जैसे विभागों को देखेंगे। इससे पहले आयुष स्वास्थ्य विभाग मंत्रालय के तहत था।

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के प्रमुख नेताओं से बातचीत के दौरान भारत में आदि काल से चले आ रहे इस अभ्यास का उल्लेख करते रहे हैं। यहां तक कि जब ये सितंबर में अमेरिका दौरे पर थे तब भी इसका उल्लेख किया था। मोदी ने अपने आस्ट्रेलियाई समकक्ष को योग पर एक पुस्तक भी उपहार में दी थी। टोनी एबॉट जब सितंबर में भारत आए थे तो उन्होने ने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास के पारंपरिक भारतीय स्वरूप योग में रुचि जताई थी।

पढ़ेंः क्या है मंत्रिमंडल विस्तार के पीछे मोदी का सियासी गणित?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।