विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में कमल खिलने के खौफ से डर गई है कांग्रेस: मोदी

By Edited By:
Published: Sat, 30 Nov 2013 09:57 AM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2013 06:44 PM (IST)

ठंड के मौसम में शनिवार को दिल्ली में सियासत का पारा चढ़ा हुआ है। कई धुर विरोधी नेता आज दिल्ली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ठंड के मौसम में शनिवार को दिल्ली में सियासत का पारा चढ़ा हुआ है। कई धुर विरोधी नेता आज दिल्ली विधान सभा चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी रैलियों के संबोधित कर रहे हैं। इसकी शुरुआत नरेंद्र मोदी ने अपनी शाहदरा की रैली से की। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना लगाते हुए कहा कि वह जानती है कि दिल्ली में भाजपा अपना कमल खिलाने वाली है, लिहाजा बेकार की बयानबाजी की जा रही है। इसके अलावा बिहार के लोगों के जरिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी घेरने की कोशिश की।

अपनी रैली में मोदी ने कहा कि यदि बिहार का विकास हुआ होता वहां से लोगों को पलायन कर दूसरी जगह नहीं आना पड़ता। उन्होंने इस दौरान केंद्रीय मंत्री के उस बयान को भी निशाना बनाया जिसमें उन्होंने गरीब के दो सब्जियों से खाना खाने की बात कही थी। मोदी ने दिल्ली में विकास की बयार न आने का आरोप भी केंद्र सरकार पर जड़ दिया। उन्होंने दिल्ली की कांग्रेस सरकार को भी अपने भाषण में जमकर कोसा।

चार दिसंबर को दिल्ली में होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा की विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और बसपा सुप्रीमो मायावती अलग-अलग जगहों पर रैलियों को संबोधित करेंगे। दिल्ली में मोदी की यह तीसरी बार रैली है। वहीं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की यह पहली रैली है।

गौरतलब है कि दिल्ली में कांग्रेस पिछले पंद्रह वर्षो से सत्ता में हैं और इस बार फिर से सत्ता में वापसी के प्रति आश्वस्त हैं। वहीं, विपक्षी पार्टियां कांग्रेस को बेदखल करने की कोशिश कर रही हैं।

दिल्ली विधानसभा से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

नरेंद्र मोदी से संबंधित सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

भाजपा कुर्सी पाना चाहती है तो कुछ पार्टियां अपना वोट प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश करेंगी। हर पार्टियां अपने-अपने दांव आजमा रही हैं। आज जहां नरेंद्र मोदी शाहदरा, चांदनी चौक और सुल्तानपुरी में रैली करेंगे तो वहीं नीतीश कुमार, संगम विहार और जामिया नगर में अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। सुषमा स्वराज जहां पटपड़ गंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती रामलीला मैदान चुनावी रैली करेंगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ऑनलाइन होकर एक घंटे तक जनता से रूबरू होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर