विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित शाह पर लगा युवती की जासूसी कराने का आरोप

By Edited By:
Published: Sat, 16 Nov 2013 05:41 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2013 12:51 PM (IST)

प्रधानमंत्री पद के भाजपा प्रत्याशी व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी और गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री पद के भाजपा प्रत्याशी व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी और गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित शाह पर शुक्रवार को वर्ष दो हजार नौ में पुलिस तंत्र का दुरुपयोग करके एक युवती की जासूसी कराने का आरोप लगाया गया। मामले में मोदी को भी घसीटने की कोशिश की गई, जबकि युवती के पिता ने इस छोटी घटना को मीडिया में ले जाने के निहित स्वार्थी तत्वों के प्रयास पर दुख जताया।

पढ़ें: मोदी के दफ्तर तक पहुंची इशरत कांड की आंच

इस बारे में हुए संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) की सदस्य अरुणा राय, वकील प्रशांत भूषण और पूर्व नौसेना प्रमुख एल रामदास भी मौजूद थे। इसमें टेलीफोन वार्ता के टेप को जारी किए गए जिसे शाह व प्रदेश के आइपीएस अधिकारी जीएल सिंघल का बताया गया।

दो खोजी पोर्टलों कोबरा पोस्ट और गुलैल ने दावा किया है कि उन्होंने इस टेप को इशरत जहां हत्याकांड में सीबीआइ के पास जमा किया है। इनका दावा है कि मोदी इस युवती से मिले थे जो बेंगलूर की एक आर्टिटेक्ट थी।

युवती के पिता ने एक बयान में कहा है कि उनकी बेटी मां के ऑपरेशन के समय अहमदाबाद आई थी। उसे देर रात अस्पताल और जिस होटल में ठहरी थी वहां आना-जाना पड़ता था। इसलिए उन्होंने मोदी से उसकी देखरेख का आग्रह किया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर